Table of Contents
IPL 2020 : DC vs RCB
ड्रीम 11 आईपीएल का 19वा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा | जहा पर दिल्ली के आगे बेंगलुरु को रोकने की चुनौती होगी, दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल पर नंबर दो पर है तो बेंगलुरु की टीम नंबर 3 पर है |
ओपनिंग को पार ( IPL2020: DC vs RCB)
दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स के ओपनर्स Dedutt Padikkal और Aaron Finch को पार पाना होगा | Padikkal इस आईपीएल की 4 इनिंग में 3 अर्धशतक लगा चुके है तो वही Finch ने भी उनका बखूबी साथ निभाया है | वह पिछले मैच को भुला कर इस मैच में जबरजस्त वापसी करना चाहेंगे और बैंगलोर को एक अच्छी शुरुवात देना चाहेंगे |
Virat चढाही (IPL 2020: DC vs RCB)
टूर्नामेंट की पहली 3 इनिंग्स में कुछ ख़ास प्रदर्शन ना करने के बाद कप्तान Virat Kohli ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए 53 गेंदों पर 72 रन की नाबाद पारी खेली और बैंगलोर को लगातार दूसरी जीत दिलाई | दिल्ली के खिलाफ भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे और अगर ऐसा होता है तो दिल्ली की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी |
ABD देना चाहेंगे मजबूती | (IPL 2020: DC vs RCB)
आरसीबी के मिडिल ऑर्डर का भार सँभालते है साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाडी AB De Villiers | De Villiers अपने 360 डिग्री खेल के लिए जाने जाते है वह और विराट आरसीबी के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते है और साथ में तेज़ी से रन भी बनाते है | De Villiers से आरसीबी मैनेजमेंट को आज एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो दिल्ली के मजबूत बोलिंग के खिलाफ एक बड़ा स्कोर कर पाए |
Chahal की फिरकी
टूर्नामेंट के पर्पल कैप होल्डर चहल से आरसीबी को बोहोत उम्मीदें थी और वह अभी तक उन पर खरे भी उतरे है | उन्होंने 4 मैचों में 7.18 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए है और अभी पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे है |
ओपनिंग है मजबूत | (IPL 2020: DC vs RCB)
दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग का दारोमदार है Prithvi Shaw और Shikhar Dhawan और उन्होंने यह जिम्मा बखूबी निभाया है | कोलकाता नाईटराइडर्स के खिलाफ हुए मैच में दोनों ने 56 रन की तेज़ पार्टनरशिप करी और वह आज भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे जिससे दिल्ली को एक बड़ा और मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिल सके |
Iyer का करिश्मा | (IPL 2020: DC vs RCB)
केकेआर के खिलाफ मात्र 38 गेंदों पर 88 रन बनाने वाले कप्तान Shreyas Iyer से दिल्ली की टीम को इस बार भी कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी | Iyer ना सिर्फ मिडिल ओवर्स में अच्छा खेलते बल्कि वह अंत के ओवर्स में तेज़ी से रन बनाने का माद्दा भी रखते है |
Pant का दम | (IPL 2020: DC vs RCB)
भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन Rishabh Pantमैच का रुख अपने दम पर मोड़ने का माद्दा रखते है पर वह अभी तक अपने नाम के सरूप परफॉर्म नहीं कर पाए है और आरसीबी के खिलाफ उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी और वो दिल्ली की टीम को जीत दिलाने में एक अहम भूमिका चाहेंगे |
Nortje और Rabada संभालेंगे बोलिंग | (IPL 2020: DC vs RCB)
दिल्ली कैपिटल्स की बोलिंग की जिम्मेदारी 2 अफ्रीकी बोलर्स Andre Nortje और Kagiso Rabada पर होगी | Nortje ने ही केकेआर के खिलाफ हुए मैच में कैपिटल्स की वापसी कराई थी उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देके 3 विकेट लिए जिसमे Eoin Morganका महतवपूर्ण विकेट भी शामिल था | तो वही Rabada ने पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर में दिल्ली के लिए जीत की भूमिका निभाई | दोनो तेज़ गेंदबाज़ आज फिर वही प्रदर्शन करके दिल्ली को विजेता बनाना चाहेंगे |
यूँ तो दिल्ली कैपिटल्स ने 2019 में हुए दोनों मैचों में आरसीबी को हराया था पर क्रिकेट में हर दिन एक नयी शुरुवात है तो देखना होगा आज कौन किसपर भारी पड़ता है |
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो निचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार ज़रूर रखे