Table of Contents
IPL 2020 : SRH vs KXIP
ड्रीम 11 आईपीएल में आज का मुकाबला ऐसी 2 टीमों के बीच खेला जाएगा जिन्हे मैदान पर उतरने के बाद जीत से कम कुछ नहीं चाहिए होगा | हैदराबाद और पंजाब पॉइंट्स टेबल पर 6 और 8 नंबर पर है ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच से 2 अंक लेके अपनी पोजीशन अच्छी करना चाहेंगी |
ओपनिंग है दिक्कत |
सनराइजर्स के लिए मुसीबत का सबब है उसके ओपनिंग पेअर का ना चलना आईपीएल 2019 में धुआँधार परफॉर्म करने वाले David Warner और Jonny Bairstow की जोड़ी अभी तक वह कारनामा नहीं दोराह पाई है | Jonny Bairstow ने इस आईपीएल में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है वह पांच मैचों में 121 के स्ट्राइक रेट और 28.80 की औसत से 144 ही रन बना पाए है जिसमे उनका सर्वोच्च स्कोर 61 का है |
मिडिल आर्डर नहीं है स्थिर |
हैदराबाद के ओपनर को जल्दी जाने के बाद उनके मिडिल आर्डर की स्थिरता मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है | टीम के पास Manish Pandey के बाद कोई और अनुभवी खिलाड़ी नहीं है जो टीम को अपने अनुभव से एक अच्छे स्कोर तक ले जाए | युवा बल्लेबाज़ Priyam Garg और Abhishek Sharma ने चेन्नई के खिलाफ अच्छा परफॉर्म किया पर मुंबई के खिलाफ वह इस प्रदर्शन को दोहराने में नाकामयाब रहे है |
खलेगी Bhuvneshwar की कमी |
सनराइजर्स को उनके मुख्य गेंदबाज़ Bhuvneshwar Kumar की कमी खलेगी जो चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में चोट के कारण आईपीएल 2020 से बाहर हो गए है |

पंजाब की भी मुश्किलें कम नहीं |
पंजाब के लिए जहा ओपनिंग में कोई परेशानी नहीं है, पर उनकी दिक्कते बढाती है उनके सितारों का ना चलना टीम के मुख्य तेज़ गेदंबाज Sheldon Cottrell अभी तक कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए है | आल राउंडर Glenn Maxwell ना गेंद से और ना ही बल्ले से प्रदर्शन कर पाए है |
ओपनर उठा रहे जिम्मा |
पंजाब की बैटिंग का ज़िम्मा उसके ओपनर KL Rahul और Mayank Agarwal | Mayank Agarwal जहा 6 मैचों में 272 रन बना चुके है तो वही KL Rahul 6 मैचों में 302 रन बना कर ऑरेंज कैप की होड़ में सबसे आगे है | दोनों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 183 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप भी की थी |
बोलर्स से आस |
किंग्स 11 को अपने बोलर्स से इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की आस होगी | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छोड़ कर उनका प्रदर्शन फीका रहा है | राजस्थान के खिलाफ जहा उनके गेंदबाज़ 233 का स्कोर नहीं डिफेंड कर पाए तो वही चेन्नई के खिलाफ वह एक विकेट भी नहीं चटका पाए | Mohammad Shami को छोड़ कर उनका कोई भी गेंदबाज़ प्रभावी नहीं रहा है |
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो निचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार ज़रूर रखे |