भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यूएई में होने वाले IPL 2020 के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। IPL कर 13वें संस्करण के लिए BCCI ने विस्तृत जानकारी साझा किया है।
कोविड-19 महामारी के कारण IPL का 13वा संस्करण भारत मे नही बल्कि यूएई में आयोजित किया जा रहा है। 19 सितम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजन को लेकर टेलएकांफ्रेसिंग के जरिये विस्तृत चर्चा किया जाएगा। इस कांफ्रेंस में IPL संचालक परिषद के सदस्य, फ्रेंचाइजी मालिक, प्रसारण विभाग के अधिकारी और मुख्य प्रायोजक भी इस कांफ्रेन्सबक हिस्सा होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्दयेश्य IPL आयोजन को लेकर अंतिम सहमति बनानी है।
BCCI के योजना के अनुसार IPL के सभी टीमों और सदस्यों को जैव सुरक्षित माहौल में रहना होगा और अनुशासन के साथ सभी नियमो का पालन करना होगा। खिलाड़ियो के किसी से ज्यादा बातचीत और अन्य गैरजरूरी कार्य के लिए विशेष ध्यान देना होगा। इसी तरह का जैव सुरक्षित वातावरण बोर्ड, आईएमजी, ब्रॉडकास्टर्स और अन्य के लिए भी बनाया जाएगा। किसी को भी जैव सुरक्षित वातावरण के बाहर के लोगों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं होगी।
IPL के लिए निश्चित 51 दिन में 60 मैचों के आयोजन किया जायेगा। BCCI के अनुसार इस साल IPL में ज्यादा पैसे कमाने पर ध्यान नही दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार अगर इस साल IPL का आयोजन नही होता तो फ्रेंचाइजी को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता। इसलिये इस बार सभी मैच बिना दर्शको के मवजूदगी में होगा।
अपने टीम के लिए खुद होटलो का चयन कर सकेगा फ्रैंचाइजी
BCCI ने कहा हम यूएई में होटलो से डिस्काउंट के बारे में बात कर रहे है और फ्रेंचाइजी अगर चाहे हो उन होटलो में अपने टीम के लिए बुकिंग कर सकता है। अन्यथा होटलो का चयन फ्रेंचाइजी खुद ही करेगी। उसके अलावा ही फ्रेंचाइजी को अपने टीम के खिलाड़ियो और सपोर्टिंग स्टाफ को यूएई ले जाने और ले आने का प्रबंध भी खुद से ही करना होगा।
साथ ही मेडिकल टीम का प्रबंध भी खुद फ्रेंचाइजी के जिम्मे है। मतलब यू कहे हो BCCI ने फ्रेंचाइजी को अपने टीम का पूरा ध्यान रखने और उनकी हर आवश्यकताओं को पूरा करने का जिम्मा मालिको पर छोड़ा है। अब अगर फ्रेंचाइजी चयनित खिलाड़ी से ज्यादा खिलाड़ी ले जाना चाहता है तो इसकी भी छूट फ्रेंचाइजी कक दी जा चुकी है।